Toolbar|टूलबार
Hindi ToolBar | हिन्दी टूलबार
अब कम्प्यूटर हिन्दी से अछूता नही रह गया है। यूनिकोड मे हिन्दी के जुड़ने के बाद तो भारतीय इन्टरनेट में क्रान्ति ही आ गयी। और अब इन्टरनेट पर हिन्दी सब कुछ उपलब्ध है, बस जरूरत है तो खोजने की।
पाठको को सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है कि अपने कम्प्यूटर को हिन्दी उपयुक्त कैसे बनाया जाये , कैसे हिन्दी में लिखा जाये और कैसे ढंग से पढ़ा जाये और वो भी आसानी के साथ । साथ में , हिन्दी सामाग्री को इन्टरनेट पर खोजा कैसे जाये।
इस सबके लिये, शादीलग्न.काम के सहयोग से बनाया है एक विशेष हिन्दी टूलबार। यह इन्टरनेट एक्सप्लोरर तथा फायरफ़ोक्स दोनो के लिये उपलब्ध है।

मुख्य विशेषतायें :
- हिन्दी से सम्बन्धित टूल्स के ठिकाने
- गूगल सन्चालित हिन्दी एवं अन्य भाषाओ में खोज
- हिन्दी से English या English से हिन्दी में सीधे शब्दकोश (Dictionary) सुविधा
- प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रो का संग्रह
- ओनलाइन हिन्दी पत्रिकाओ के ठिकाने
- हिन्दी में खास सामाग्री और वेबजाल
यह हिन्दी टूलबार का सबसे पहला विमोचन है, धीरे धीरे हम इसमे और अधिक सामग्री जोड़ने का प्रयास करेंगे।

डाउनलोड :
माइक्रोसोफ्ट इन्टरनेट एक्सप्लोरर के लिये :डाउनलोड करें
फायरफ़ोक्स के लिये : डाउनलोड करें | सीधा इन्सटाल करने के लिये यहं क्लिक करें
आवश्यक सिस्टम
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 2000/एक्सपी/विस्टा
सहायता करें
- यदि किसी प्रकार की समस्या या बग हो तो कृपया सूचित करें।
- यदि हिन्दी से सम्बन्धित कोई उपयोगी और रोचक वेबसाईट, पोर्टल या टूल्स आपको पता हो तो उन्है सूचित करें ।
- टूलबार को रोचक और अधिक उपयोगी बनाने में मदद करें ।
ज्ञात कमिया
- सीधा समाचार वाचक (RSS Reader) अभी फायरफ़ोक्स में काम नही करता ।
लाइसेन्स - मुफ़्त
License - FREE
January 13th, 2008 at 8:33 pm
बहुत अछा! इस्को तो ज़रूर आसपास फैलायेंगे। इसका लिंक क्या ॐनाद पे दे सकते हैं?
January 13th, 2008 at 8:39 pm
अवश्य ! और मैं ॐनाद को भी अगले विमोचन में इस टूलबार में जोड़ना चाहूंगा !
January 14th, 2008 at 3:41 pm
अच्छे प्रयास के लिए बधाई। कदाचित इसके द्वारा ही, अन्यथा अगले विमोचन में हिन्दी में लिखे गए शब्द अन्य भाषा के पोर्टल में लिखे गए हिन्दी के तथ्य भी खोजे जा सकें। टूल बार के लिए सभी मित्र मौलिक शब्द ढूढ़ने का प्रयास करें — सँजाल-रेखा, जग-देखी, भ्रामरी या फिर कार्य-पट्टिका?
देवनागरी के उपयोग में यह प्रयास ऎतिहासिक योगदान दे, इसी कामना के साथ!